खगड़िया: जदयू छोड़ दिलीप दास का राजद में दमदार प्रवेश.. बने एससी-एसटी प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष…राजद ही दिला सकती है कमजोर वर्गों को सम्मान और अधिकार – मनोहर यादव

खगड़िया: जदयू छोड़ दिलीप दास का राजद में दमदार प्रवेश.. बने एससी-एसटी प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष…राजद ही दिला सकती है कमजोर वर्गों को सम्मान और अधिकार – मनोहर यादव

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दिलीप दास को राजद एससी-एसटी प्रकोष्ठ का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान दिलीप दास ने जदयू छोड़कर अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बताया कि दिलीप दास पूर्व में जदयू एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और एक मेहनती व जमीनी नेता हैं। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा से गरीब, कमजोर, पिछड़े और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है।
नवमनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप दास ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार में तेजस्वी प्रसाद यादव ही ऐसे युवा नेता हैं जो सभी वर्गों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कम समय में ही लाखों युवाओं को रोजगार देने, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने और दलित वर्ग के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की साजिश के कारण महागठबंधन सरकार को गिराया गया, जबकि कई नियुक्ति प्रक्रियाएं जारी थीं। दिलीप दास ने कहा कि दलितों और वंचितों के हित में राजद ही सच्ची आवाज है।
इस मौके पर कुणाल कुमार, उपेंद्र दास, सुखनंदन पासवान, बिपीन दास, अमरजीत दास, रामानंद दास, दीपक दास, अरविंद दास, सुलेखा देवी, रंजू कुमारी, प्रमिला देवी, शोभा देवी, रानी कुमारी और रीना देवी सहित दर्जनों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था जताई।
कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, युवा राजद नेता अजीत तिवारी, जितेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close