खगड़िया में गेहूं की फसल में आग से भारी नुकसान… सांसद राजेश वर्मा ने जताई चिंता, मुआवजे के निर्देश

खगड़िया में गेहूं की फसल में आग से भारी नुकसान… सांसद राजेश वर्मा ने जताई चिंता, मुआवजे के निर्देश
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ लोकसभा क्षेत्र के पसराहा एवं परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग की घटनाओं पर सांसद राजेश वर्मा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को पसराहा के बरहरा बहियार में हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट के कारण लगभग 25 से 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं 4 अप्रैल को परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव में भी कई बीघे में लगी गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसानों को लाखों रुपये के अनाज का नुकसान हुआ।
सांसद राजेश वर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि यह अत्यंत चिंताजनक घटना है और इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अग्निकांड से प्रभावित किसानों का शीघ्र आकलन कर उन्हें समुचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अधिकांश किसान गेहूं एवं मक्का की फसलों पर ही निर्भर हैं। हाल ही में आई आंधी, तूफान और बारिश से पहले ही फसलों को नुकसान हुआ था, और अब आगजनी की घटना ने किसानों की स्थिति और भी गंभीर कर दी है। ऐसे में किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
सांसद ने भरोसा दिलाया कि वे किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील हैं और हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close