खगड़िया: इंटर विद्यालय मेहसौरी में प्रबंध समिति की बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित… गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर सकता है–  सदर विधायक

खगड़िया: इंटर विद्यालय मेहसौरी में प्रबंध समिति की बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित… गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर सकता है –  सदर विधायक

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत इंटर विद्यालय, मेहसौरी में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने तिलक, आरती, अंगवस्त्र, माला एवं बुके देकर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि यह बैठक विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का सशक्त अवसर है। उन्होंने स्वच्छ भवन, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल सामग्री और डिजिटल शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए इसे छात्रों के समग्र विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व शैक्षणिक स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। विद्यालय में छात्र -छात्राएं की संख्या काफी बढ़ी है। मुख्यमंत्री छात्र -छात्राएं साईकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, प्रोत्साहन योजना सहित स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना से हमारे बच्चों का तकदीर और तदवीर बदल गया है। उन्होंने पारदर्शी प्रबंधन, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया।
विधायक ने शिक्षकों को संस्था की आत्मा बताते हुए उनके दायित्वों पर प्रकाश डाला, वहीं अभिभावकों से घर और विद्यालय में समन्वय बनाए रखने की अपील की।साथ ही छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सम्मान और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं विधायक ने विद्यालय तक आने वाले रास्ते को पक्की सड़क निर्माण कराने, चहारदीवारी निर्माण कराने,भव्य द्वार (गेट) निर्माण तथा विद्यालय परिसर में साइकिल एवं मोटर साइकिल स्टैंड निर्माण कराने का आश्वासन दिया। बैठक समापन के पश्चात विधायक ने वर्ग कक्ष, स्मार्ट क्लास एवं मल्टी जीम उपस्कर आदि का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक गुलनाज श्री ने विधायक और उनके साथ आये अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए विद्यालय की कुछ खाश समस्याएं की ओर ध्यानाकृष्ट कराई। संचालन शिक्षक प्रभाष कुमार कर रहे थे। इस अवसर पर जदयू नेता उमेश सिंह पटेल,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,स्थानीय मुखिया राजेश सिंह,प्रो प्रभाष कुमार,वरीय शिक्षक आशा मिश्रा, शिक्षक प्रभाष कुमार, सदस्य श्यामसुंदर प्रसाद,विजय कुमार सिंह, नन्दकिशोर चौधरी, मो0 वसीम, रूबी देवी, शिक्षक रोहिन कुमार,दीपक कुमार,राज अंकित विनायक,नीरज कुमार, गोपाल कुमार मिश्रा, नरेश सहनी, राकेश कुमार,रीता कुमारी, कुमारी पिंकि रानी, अनुभूति, श्वेता कुमारी, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी, निशा एवं हेमलता कुमारी सहित छात्र -छात्राएं, शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close