खगड़िया: डीएम नवीन कुमार का सख्त एक्शन…प्रैक्टिकल के नाम पर घूस मांगने वालों पर FIR दर्ज…

 

खगड़िया: डीएम नवीन कुमार का सख्त एक्शन…प्रैक्टिकल के नाम पर घूस मांगने वालों पर FIR दर्ज…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/जिले में प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व कुछ छात्र-छात्राओं ने डाक के माध्यम से डीएम को शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग प्रैक्टिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर ₹1500 की अवैध राशि मांग रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को वाहन की व्यवस्था कर जिला मुख्यालय बुलाया जाए। साथ ही, जिन व्यक्तियों पर आरोप लगे थे, उन्हें भी उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
डीएम नवीन कुमार ने स्वयं पूरे मामले की समीक्षा की और जिला शिक्षा पदाधिकारी को कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार, अनियमितता या छात्रों के शोषण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को सतर्क निगरानी रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, सभी शिक्षण संस्थानों को परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। किसी भी शिकायत पर तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के दबाव या प्रलोभन में न आएं और ऐसी अवैध मांग की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने और सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया गया है।
इसके अलावा, शिक्षा विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत टॉल फ्री नंबर 14417 और 18003454417 पर दर्ज कराई जा सकती है, जिस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close