संदीप मेमोरियल स्कूल का वार्षिक समारोह “उड़ान 2026” 4 अप्रैल को..बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान… मुख्य अतिथि होंगे राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी – प्रिंसिपल

संदीप मेमोरियल स्कूल का वार्षिक समारोह “उड़ान 2026” 4 अप्रैल को..बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान… मुख्य अतिथि होंगे राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी – प्रिंसिपल

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के हरिपुर (अलौली) स्थित संदीप मेमोरियल स्कूल में आगामी 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आयोजित होने जा रहे वार्षिक समारोह “उड़ान 2026” को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दोपहर 2:00 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने अभिभावकों, छात्रों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम की थीम “Dreams Taking Flight” रखी गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। समारोह में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत एवं नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
स्कूल के प्राचार्य श्री कृष्ण मोहन झा ने बताया कि इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर के सांसद एवं जल शक्ति मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी शामिल होंगे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के चेयरमैन अनिता कुमारी, निदेशक डॉ. सौरभ सुमन, प्रबंध निदेशक अमित कुमार एवं प्राचार्य कृष्ण मोहन झा की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
मालूम हो कि संदीप मेमोरियल स्कूल को Central Board of Secondary Education (CBSE) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो चुकी है। CBSE के SARAS 7.0 पोर्टल पर जारी विवरण के अनुसार विद्यालय को 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक के लिए एफिलिएशन प्रदान किया गया है। विद्यालय का एफिलिएशन नंबर 331353 है।
वर्ष 2024 में स्थापित यह विद्यालय अब खगड़िया जिले के हरिपुर, अलौली में नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक CBSE पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान करेगा। विद्यालय को सेकेंडरी लेवल तक की मान्यता मिली है। संस्था का संचालन K.P.S. Memorial Foundation द्वारा किया जा रहा है।
“उड़ान 2026” न केवल एक सांस्कृतिक समारोह होगा, बल्कि यह विद्यालय की नई उपलब्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close