
धुसमुरी विशनपुर में भव्य सत्संग का दूसरा दिन शुरू… राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने किया उद्घाटन…राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज का मिला आशीर्वाद…
धूशमुरी विशनपुर में भव्य सत्संग का दूसरा दिन शुरू… राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने किया उद्घाटन…राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज का मिला आशीर्वाद…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ अलौली विधानसभा क्षेत्र के धुसमुरी विशनपुर में आयोजित भव्य सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सत्संग समाज को सही दिशा देता है और यह आत्मिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम है।” उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मक बदलाव आता है और समाज में सद्भाव का वातावरण बनता है।

इस अवसर पर नेपाल बॉर्डर से पधारे राष्ट्रीय संत श्री श्री असंग देव जी महाराज का आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। अपने प्रवचन में संत असंग देव जी महाराज ने मानव जीवन के मूल्यों, धर्म और आध्यात्मिकता के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सच्चे मार्ग पर चलकर और समाजहित में कार्य करने से ही वास्तविक सुख एवं शांति की प्राप्ति संभव है।
मनोहर कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सत्संग जैसे आयोजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने मूल्यों से दूर हो रहे हैं, ऐसे में संतों के विचार लोगों को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए आध्यात्मिक उन्नति अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और संतों के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन कुमार, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान, वार्ड सदस्य देवानंद कुमार, कार्यक्रम संचालक रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया प्रत्याशी रौशन कुमार, कुलदीप यादव, मुख्य संयोजक रामानंद शर्मा, विवेकानंद, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




