
खगड़िया में जनवितरण विक्रेता अरुण पासवान का निधन… शोक की लहर फैल गई- अशोक यादव
खगड़िया में जनवितरण विक्रेता अरुण पासवान का निधन… शोक की लहर फैल गई- अशोक यादव
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत निरपुर पंचायत के जनवितरण विक्रेता तिलैय निवासी अरुण पासवान का लंबी बीमारी के बाद 29 मार्च को निधन हो गया। अरुण पासवान एक सम्मानित और सरल स्वभाव के विक्रेता थे, मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे सभी के बीच बहुत प्रिय थे। उनके अचानक निधन की खबर ने पूरे खगड़िया जिले के जनवितरण विक्रेताओं और संगठन से जुड़े लोगों में गहरा शोक उत्पन्न कर दिया है।
जिला जनवितरण विक्रेता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि अरुण पासवान ने अपने जीवन में हमेशा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन किया और संगठन के काम में पूरी तत्परता दिखाई। उन्होंने कहा कि अरुण पासवान की सरलता, ईमानदारी और सहयोग का भाव सभी विक्रेताओं के लिए एक आदर्श था। उनके निधन से न केवल चौथम प्रखंड, बल्कि पूरे जिले के विक्रेता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
अधिवक्ता अशोक कुमार यादव ने अपने शोक संदेश में कहा, आज हमने एक नेकदिल, शांत और कर्मठ साथी को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। वे न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि पूरे विक्रेता समुदाय के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार के लिए धैर्य और शक्ति की प्रार्थना की।
उनके निधन पर खगड़िया जिले के सभी विक्रेता और संगठन के नेता एवं सदस्य गहरे शोक में हैं। उनकी याद और योगदान हमेशा संगठन और विक्रेता समाज के बीच जीवित रहेगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




