
लेट्स इंस्पायर बिहार का असर दिखा…खगड़िया में प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को मिला प्रमाण-पत्र..
लेट्स इंस्पायर बिहार का असर दिखा…खगड़िया में प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को मिला प्रमाण-पत्र..
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ लेट्स इंस्पायर बिहार मिशन के अंतर्गत संचालित गार्गी कला कौशल प्रशिक्षण केंद्र, सनौली के मन पुरनी ब्यूटी पार्लर में 26.03.2024 को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के जिला प्रमुख नयन कुमार एवं निर्मल देव ने की, जबकि संचालन गार्गी अध्याय की समन्वयक शिक्षिका अनुराधा कुमारी ने किया।
यह कार्यक्रम प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका एवं मनपुरनी ब्यूटी पार्लर की संस्थापक रानी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। समारोह में गार्गी अध्याय की नेशनल हेड डॉ. प्रीति बाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर लगभग 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही नए बैच की शुरुआत की घोषणा भी की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को ब्यूटीशियन एवं सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति बाला ने कहा कि रानी कुमारी द्वारा महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर लेट्स इंसपायर बिहार मिशन को मजबूत सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में और अधिक प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे तथा महिलाओं को व्यापक लाभ मिलेगा।
मिशन के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव द्वारा पूरे बिहार में इस प्रकार के कार्यक्रमों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला प्रमुख नयन कुमार ने कहा कि संस्था के सहयोग से खगड़िया जिले की अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




