अलौली के जिज्ञासा कोचिंग सेंटर से मार्गदर्शन प्राप्त आर्यन कुमार ने मैट्रिक में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन, “मेहनत रंग लाई” – डॉ. धर्मेंद्र, निदेशक

अलौली के जिज्ञासा कोचिंग सेंटर से मार्गदर्शन प्राप्त आर्यन कुमार ने मैट्रिक में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन, “मेहनत रंग लाई” – डॉ. धर्मेंद्र, निदेशक

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में खगड़िया जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौरचक के छात्र आर्यन कुमार (पिता – अनिल कुमार सिंह) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्यन कुमार ने कुल 471 अंक (94.2 प्रतिशत) अर्जित कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा उन्हें वेरिफिकेशन हेतु पटना उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
बताया जाता है कि आर्यन कुमार ने अपनी परीक्षा की तैयारी जिज्ञासा कोचिंग सेंटर सह जिज्ञासा पब्लिक स्कूल, बुचाय टोल, अलौली (खगड़िया) से मार्गदर्शन प्राप्त कर की थी। इस संबंध में कोचिंग संस्थान के निदेशक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समुचित मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान भविष्य में भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आर्यन कुमार की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय एवं मार्गदर्शक संस्थान में हर्ष का वातावरण है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close