लोकसभा में गूंजी खगड़िया के किसानों की पीड़ा… फसल नुकसान का मुद्दा माननीय सांसद राजेश वर्मा ने जोरदार ढंग से उठाया

लोकसभा में गूंजी खगड़िया के किसानों की पीड़ा… फसल नुकसान का मुद्दा माननीय सांसद राजेश वर्मा ने जोरदार ढंग से उठाया

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  सांसद राजेश वर्मा ने जिले के किसानों की समस्याओं को उठाया। सांसद ने विगत 20 मार्च को आंधी तूफान बारिश और ओलावृष्टि के कारण मक्का और गेहूं फसलों के नुकसान को लेकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। उन्होंने सदन में कहा कि विगत 20 मार्च को आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण खगड़िया क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे अन्नदाताओं के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। माननीय सांसद ने कहा कि सरकार का ध्यान खगड़िया लोकसभा की तरफ आकृष्ट करना चाहते हैं कि खगड़िया लोकसभा की बड़ी आबादी किसानों की है। विगत 20 मार्च को जिस तरह से आंधी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों के फसलों को व्यापक रूप से नुकसान हुआ है इससे न केवल किसान चिंतीत हैं बल्कि सरकार के तरफ अपनी निगाह बनाये बैठे हैं। माननीय कृषि मंत्री और सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहना है कि मेरी लोकसभा में खगड़िया, अलौली ,परबत्ता ,बेलदौर, सिमरी बख्तियारपुर और हसनपुर के किसानों को सरकार के द्वारा फसल बीमा योजना के तहत एवं एनडीआरफ ( नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड ) के तहत उनको मुआवजा मिले। बता दे की खगड़िया के किसान मुख्य रूप से कृषि पर ही निर्भर है यहां के किसान काफी मात्रा में मक्का और गेहूं का उत्पादन करते हैं उनकी आजीविका इन पर ही टिकी हुई है ऐसे में भारी बारिश के और आंधी तूफान के कारण हुए व्यापक रूप से नुकसान के बाद किसानों की कमर टूट गई है। एक तो हर साल यहां के लाखों किसान कोसी गंगा कमला समेत सहायक नदियों में आने वाली बाढ़ के कारण प्रभावित रहते हैं। किसानों के लिए माननीय सांसद राजेश वर्मा एक बार फिर आवाज बनकर मजबूती से उनके मांगों को लोकसभा के पटल पर रखा है सरकार से प्रभावित किसानों के लिए उचित मुआवजा की मांग की है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close