खगड़िया: राजेंद्र चौक के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा, आस्था की उमड़ी भारी भीड़… मेले में नहीं होगी कोई परेशानी, समिति ने संभाली पूरी कमान

खगड़िया: राजेंद्र चौक के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा, आस्था की उमड़ी भारी भीड़… मेले में नहीं होगी कोई परेशानी, समिति ने संभाली पूरी कमान

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर भक्ति का माहौल चरम पर है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा एक आपात बैठक आयोजित की गई।
बैठक समिति के अध्यक्ष कमल कुमार की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी अध्यक्ष कमल कुमार, किशोर कुमार रवि एवं राज कुमार जायसवाल को सौंपी गई।
वहीं मेले में पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन से समन्वय की जिम्मेदारी मंत्री पंकज कुमार रंजन, अभिषेक कुमार मोंटी एवं भूषण यादव को दी गई।
मेले में खोए हुए बच्चों की सूचना देने और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने का दायित्व वकील यादव, लक्ष्मण यादव एवं सदानंद यादव को सौंपा गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था मीडिया प्रभारी अमित कुमार प्रिंस एवं कुणाल यादव के जिम्मे दी गई।
स्वच्छता को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है। साफ-सफाई की जिम्मेदारी मनोहर देव, कुंदन यादव, सन्नी यादव एवं रूपेश यादव को सौंपी गई है।
समिति द्वारा भव्य पंडाल, तोरण द्वार एवं मंदिर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग मां की पूजा-अर्चना में जुट गए।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति के युवा सदस्य काफी सक्रिय नजर आए और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करते दिखे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close