बिहार दिवस पर खगड़िया में सजी सुर, संस्कृति और सौहार्द की भव्य महफिल…जेएनकेटी स्टेडियम में अल्तमश फरीदी के सुरों पर झूमा शहर….

बिहार दिवस पर खगड़िया में सजी सुर, संस्कृति और सौहार्द की भव्य महफिल…जेएनकेटी स्टेडियम में अल्तमश फरीदी के सुरों पर झूमा शहर….

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/114वें बिहार दिवस के अवसर पर खगड़िया का जेएनकेटी स्टेडियम रोशनी, रंग और सुरों की मधुर धुनों से सराबोर नजर आया। 22 और 23 मार्च को आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में जिला प्रशासन ने ऐसा समागम प्रस्तुत किया, जिसने शहरवासियों के दिलों में खास जगह बना ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, उप विकास आयुक्त, उप समाहर्ता, अभियान एसपी, एसडीओ, नगर सभापति अर्चना कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह तथा जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुंबई से आए मशहूर गायक अल्तमश फरीदी का जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने स्वागत किया। फरीदी ने खगड़िया की जनता के प्रेम को सराहते हुए कहा कि यही अपनापन कलाकार को नई ऊर्जा देता है। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं ने भी अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बचपन प्ले स्कूल, डीएवी स्कूल, डेंजरस डांस एकेडमी तथा संसारपुर के बच्चों और युवाओं ने बिहार गीत, छठ गीत एवं लोकधुनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
स्थानीय कलाकार कमल भारती और मनीष कुमार की गायिकी ने भी समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सदर विधायक, उप विकास आयुक्त, नगर सभापति आदि ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर परवत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जयसवाल, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा, वरीय उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद उपसभापति प्रतिनिधि सह जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, जदयू नेता उमेश सिंह पटेल, दीपक सिन्हा, बचपन प्ले स्कूल के निदेशक प्रद्युम्न सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय तथा मुन्ना प्रताप मुखिया सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार की परंपरा, संस्कृति और गौरव का जीवंत प्रतीक है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close