खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने दी बधाई—लोकप्रिय नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के नए शिखर पर

खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने दी बधाई—लोकप्रिय नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के नए शिखर पर.. खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के चौथी बार निर्विरोध चुने जाने पर खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे पार्टी और बिहार दोनों के लिए गर्व का विषय बताया।
जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इस बात का प्रमाण है कि उनके नेतृत्व पर पूरे देश के कार्यकर्ताओं और नेताओं का अटूट विश्वास है। उनके कुशल नेतृत्व में जदयू ने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई दिशा दी है। राज्य में आधारभूत संरचनाओं का व्यापक विकास हुआ है, गांव-गांव तक बिजली, सड़क और पेयजल की सुविधा पहुंची है, वहीं शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदम ऐतिहासिक हैं। पंचायती राज एवं नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, छात्राओं के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी का जनाधार और विस्तार करेगा। साथ ही बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि खगड़िया सहित पूरे बिहार की जनता को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और उनके मार्गदर्शन में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close