
खगड़िया: आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से फसल तबाह… सांसद राजेश वर्मा ने उठाई किसानों की आवाज, मुआवजे की मांग
खगड़िया: आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से फसल तबाह… सांसद राजेश वर्मा ने उठाई किसानों की आवाज, मुआवजे की मांग
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 20 मार्च की शाम आए तेज आँधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मक्का और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, सैकड़ों किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। खासकर मक्के की फसल को सबसे ज्यादा क्षति पहुँची है, जिससे अन्नदाता काफी निराश और परेशान हैं। किसानों की इस परेशानी को देखते हुए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को पत्र लिखकर फसल नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
सांसद राजेश वर्मा ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र खगड़िया में बड़ी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है। यहाँ किसान मुख्य रूप से गेंहू और मक्के का उत्पादन करते हैं। 20 मार्च की संध्या जिस तरह से बारिश आंधी तूफान और ओलावृष्टि हुई इसके कारण मेरे लोकसभा के किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिससे किसान परेशान एवं चिंतित हैं। लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर, बेलदौर ,परबत्ता ,खगड़िया,अलौली एवं हसनपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक क्षति हुई है। मक्का की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ साथ आजीविका पर भी गहरा संकट उतपन्न हो गया है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और माननीय कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से आग्रह किया है कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण कराकर उचित मुआवजा प्रदान किये जाने हेतु आदेश दिया जाए ताकि इस संकट की घड़ी में किसानों को थोड़ी राहत मिल सके।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




