
ईद-उल-फितर पर खगड़िया में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब… राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
ईद-उल-फितर पर खगड़िया में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब… राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, राजद नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सेवई का आनंद लिया।
सबसे पहले एमजी मार्ग में आयोजित ईद मिलन समारोह में मो. नसीम उर्फ लंबू, मो. आरिफ सहित अन्य लोगों से मिलकर सभी को बधाई दी। इसके बाद हामिद चौक पहुंचकर राजद नेता मो. रियाज अली, मो. दिलशाद आलम, मो. सलाम तथा जामा मस्जिद के सचिव मो. सफर को ईद की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा एनएसी रोड में वार्ड पार्षद मो. शाहिद आलम, युवा कांग्रेस नेता मो. आसिफ नज़ीर, शिक्षक मो. अमजद नज़ीर तथा जयप्रकाश नगर नाला रोड में पूर्व वार्ड पार्षद मो. शाहबुद्दीन और राजद नेता मो. हैदर अली से मिलकर गले मिलते हुए ईद की बधाई दी गई।
इस मौके पर मनोहर कुमार यादव ने कहा कि ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है। रमजान के महीने में इबादत और रोज़े के बाद ईद का जश्न मनाया जाता है, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है। यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें अपनी जमीनी हकीकत को समझने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में शांति बनाए रखने की प्रेरणा देता है। ईद के इस मुबारक मौके पर लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




