
खगड़िया: जिला परिषद की संपत्ति पर भू-माफियाओं की नजर, हड़पने नहीं देंगे – कृष्णा कुमारी यादव, जिप अध्यक्ष ….
खगड़िया: जिला परिषद की संपत्ति पर भू-माफियाओं की नजर, हड़पने नहीं देंगे – कृष्णा कुमारी यादव, जिप अध्यक्ष ….
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खगड़िया जिला परिषद की चल-अचल किसी भी प्रकार की संपत्ति भू माफिया मेरे रहते हड़प नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि शहर में संचालित भू-माफियाओं की गिद्ध दृष्टि जिला परिषद की भूमि पर वर्षों से है, जो मेरे रहते माफिया के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। इसी कारण वैसे तथाकथित लोग अपने पियादा को आगे कर छुपकर अपने रोटी सेंकने की नियत से राजेंद्र चौक स्थित जिला परिषद अपनी जमीन पर ढ़लाई और उसके ऊपर अस्थाई शेड निर्माण कर आय का श्रौत बढ़ाने की नीयत से कार्य करवाया जा रहा है। बताते चले कि उक्त भूमि पर वर्ष 2015 में फुटकर दुकानदारों को मासिक किराया पर पर्चा निर्गत है। जिनके सुविधा और सुंदरता के लिए ढ़लाई और शेड निर्माण कर जिला परिषद का बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि सम्पत्ति हड़पने से बचाया जा सके ।इससे माफिया को बेचैनी बढ़ गयी है।जिसमें बाधा डाला जा रहा है ताकि जमीन खाली रह सके ताकि भविष्य में ज़मीन हड़प्पा जा सके , जिसपर माफियाओं के मंसूबा पर पानी फिरता देखकर अनर्गल आलाप कर रहें हैं ।
इस बाबत जिला परिषद कार्यालय अपने कार्यालय आदेश ज्ञापांक 177 दिनांक 18 3.2026 के द्वारा 7 सदस्य कमिटी के द्वारा अपना जमीन का माफी करने का आदेश दिया है।
जिससे संपूर्ण हाजीपुर मौजा के राजेंद्र चौक स्थित भूखंड का सीमांकन हो सके। इसके उपरांत जिला प्रशासन को भूखंड अतिक्रमण मुक्त करने का अनुरोध किया जायेगा ताकि उक्त जमीन पर शहर के सब्जी फल विक्रेताओं को किराया पर आवंटन कर बसा कर शहर को जाम मुक्त कराया जा सके। जिससे सब्जी फल विक्रेता भय और शोषण मुक्त हो सके। क्यों कि स्टेशन रोड में अल्पसंख्यक के साथ अतिक्रमण मुक्त फिर छुट देने का खेल सदा के लिए विराम लग सके । जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने बताया कि नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाता है और बाद में निजी हित साधकर छूट दी जाती है, जिसे बंद कराया जाएगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




