
खगड़िया नगर थाना में शांति समिति की बैठक… थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता की अपील—शांति से मनाएं पर्व, प्रशासन पूरी तरह तैयार…
खगड़िया नगर थाना में शांति समिति की बैठक… थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता की अपील—शांति से मनाएं पर्व, प्रशासन पूरी तरह तैयार…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आगामी रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को लेकर मंगलवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने की।
बैठक के दौरान विभिन्न पूजा समितियों एवं मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से उनके-अपने आयोजनों की विस्तृत जानकारी ली गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी समिति पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

ईद-उल-फितर को लेकर जानकारी देते हुए नगर उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद इसराइल एवं मोहम्मद सफर अली ने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा की जाएगी, जबकि थाना रोड स्थित जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में सुबह 8 बजे नमाज अदा होगी।
वहीं, बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति राजेंद्र प्रसाद चौक के सचिव पंकज रंजन, शेरावाली पूजा समिति केविन रोड के सचिव अंजय कुमार एवं कमलपुर सार्वजनिक बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने अष्टमी (गुरुवार) एवं रामनवमी (शुक्रवार) के अवसर पर आयोजित होने वाले देवी जागरण कार्यक्रम के लिए प्रशासन से आवश्यक सहयोग की मांग की।
बैठक में हर वर्ष की तरह मुख्यालय स्थित मायजी ठाकुरबाड़ी से निकलने वाली राम-जानकी भव्य शोभायात्रा के आयोजन पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व नगर उपसभापति राजकुमार फोगला, नगर पार्षद शिवराज यादव, पप्पू यादव, पूर्व पार्षद रणवीर कुमार, राजा चौधरी, जदयू नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, महेंद्र त्यागी, प्रिंस कुमार, भाजपा नेता अक्षय कुमार सूरी, एसआई प्रशांत कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, सफत खातून सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




