खगड़िया: राजेंद्र चौक में चैती दुर्गा व रामनवमी मेले की तैयारियां तेज…भव्य आयोजन को लेकर समिति की बैठक

खगड़िया: राजेंद्र चौक में चैती दुर्गा व रामनवमी मेले की तैयारियां तेज…भव्य आयोजन को लेकर समिति की बैठक
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/शहर के राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार रात श्री श्री 108 बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक उपसचिव राजकुमार जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि ने की।
बैठक में शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा के पूजन उत्सव को शांति, सौहार्द और धूमधाम से मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान भव्य पंडाल, आकर्षक तोरण द्वार तथा रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर की सजावट करने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, मेला क्षेत्र में खोये-पाए बच्चों के लिए सूचना केंद्र की स्थापना तथा सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की मांग करने पर सहमति बनी।
इसके साथ ही मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले एवं मिकी माउस जैसे आकर्षण भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नौजवानों की तैनाती पर भी विचार किया गया।
समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि ने कहा कि राजेंद्र चौक का बसंती चैती दुर्गा मेला ग्रामीण और शहरी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का संगम है। वहीं सचिव पंकज कुमार रंजन ने नगरवासियों से मेले को सफल बनाने में तन-मन से सहयोग की अपील की।
उपसचिव राजकुमार जायसवाल ने अब तक सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। युवा अध्यक्ष वकील यादव ने कहा कि मेले की सफलता की जिम्मेदारी समिति के साथ-साथ नगर प्रशासन को भी निस्वार्थ भाव से निभानी चाहिए।
मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी अमित कुमार प्रिंस ने रामनवमी के दिन भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। उन्होंने विश्वास जताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close