हरिपुर (अलौली) में CBSE मान्यता से साकार हुआ स्व. संदीप कुमार का सपना…खगड़िया में शिक्षा को नई उड़ान…संदीप मेमोरियल स्कूल को Central Board of Secondary Education की मान्यता…

हरिपुर (अलौली) में CBSE मान्यता से साकार हुआ स्व. संदीप कुमार का सपना…खगड़िया में शिक्षा को नई उड़ान…संदीप मेमोरियल स्कूल को Central Board of Secondary Education की मान्यता… खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार जिले के हरिपुर (अलौली) स्थित संदीप मेमोरियल स्कूल को Central Board of Secondary Education (CBSE) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। CBSE के SARAS 7.0 पोर्टल पर जारी विवरण के अनुसार विद्यालय को 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक के लिए एफिलिएशन प्रदान किया गया है। विद्यालय का एफिलिएशन नंबर 331353 है। वर्ष 2024 में स्थापित यह विद्यालय खगड़िया जिले के हरिपुर, अलौली में स्थित है और अब यहां नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। विद्यालय को सेकेंडरी लेवल तक की मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय का संचालन K.P.S. Memorial Foundation द्वारा किया जा रहा है। इस विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण मोहन झा हैं, जिनके पास 22 वर्षों का शिक्षण एवं 5 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर स्वर्गीय संदीप कुमार के सपनों को याद किया जा रहा है। उनका सपना खगड़िया को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाना था, जो अब साकार होता दिख रहा है। विद्यालय की चेयरपर्सन अनीता कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे लिए गर्व और भावुक क्षण है। मेरे पति स्व. संदीप कुमार के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी इस संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण मोहन झा ने कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और प्रतिस्पर्धी माहौल देना है। CBSE की मान्यता मिलने से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।”
संस्थान के निदेशक डॉ. सुमन सौरभ ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे खगड़िया के लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं मूल्यपरक शिक्षा देना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। आने वाले समय में हम शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान देंगे।
प्रबंध निदेशक अमित कुमार ने कहा कि CBSE की मान्यता मिलना हमारे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं डॉ. विक्रम कुमार ने बताया कि यह केवल एक स्कूल की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।
डॉ. मीनू कुमारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बच्चों को न केवल शिक्षा बल्कि संस्कार और नैतिक मूल्यों से भी सशक्त बनाया जाए, ताकि वे एक अच्छे नागरिक बन सकें।
मालूम हो कि इस संस्थान से दो बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है, जो विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षण स्तर को दर्शाता है। CBSE से मान्यता मिलने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इधर इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि CBSE से मान्यता मिलने के बाद अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही इससे जिले में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा तथा आने वाले समय में यह संस्थान खगड़िया की पहचान बनेगा। विद्यालय में नए सत्र 2026-27 के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। जहां छात्रों को आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी शिक्षक एवं आकर्षक छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा रहा है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close