सीएम नीतीश कुमार से सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने की मुलाकात… खगड़िया के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा…राज्यसभा चुनाव में जीत की दी बधाई, समृद्धि यात्रा के दौरान सौंपे गए मांगपत्र पर जल्द कार्रवाई का मिला भरोसा

सीएम नीतीश कुमार से सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने की मुलाकात… खगड़िया के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा…राज्यसभा चुनाव में जीत की दी बधाई, समृद्धि यात्रा के दौरान सौंपे गए मांगपत्र पर जल्द कार्रवाई का मिला भरोसा

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ मंगलवार को खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित एक आणे मार्ग आवास पर मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा चुनाव में मिली जीत की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के लिए निकलने की तैयारी में थे, लेकिन उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विधायक को समय देकर खगड़िया जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान विधायक द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विधायक बबलू कुमार मंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई सभी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही इन पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने समृद्धि यात्रा के दौरान खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थीं। इनमें सबसे प्रमुख मांग मानसी प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना को स्वीकृति देने की थी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
इसके साथ ही विधायक ने खगड़िया को कृषि प्रधान जिला बताते हुए जिला मुख्यालय में एग्रीकल्चर कॉलेज की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों और युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार में गंगा नदी के तट पर बंडाल निर्माण कराने की भी मांग की, ताकि कटाव और बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इसके अलावा उन्होंने जिला मुख्यालय में +2 बालिका उच्च विद्यालय की स्थापना तथा महिला महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक ने अपने मांगपत्र में यह भी उल्लेख किया कि खगड़िया जिला मुख्यालय में अब तक कोई स्टेडियम नहीं है। ऐसे में युवाओं के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए मल्टीपरपस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जिले के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा विधायक ने खगड़िया शहर, मानसी नगर पंचायत और सदर अस्पताल में ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण की मांग रखी, जिससे जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने बूढ़ी गंडक बस स्टैंड से अघोरी स्थान होते हुए सीढ़ी घाट से समस्तीपुर तक मरीन ड्राइव की तर्ज पर सड़क निर्माण कराने का भी प्रस्ताव रखा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने मानसी स्टेशन के पश्चिमी केबिन ढाला पर एनएच-31 को एसएच-95 से जोड़ने के लिए आरओबी निर्माण की आवश्यकता भी बताई। साथ ही ओलापुर गंगौर पंचायत के चक्किपार और खड़गी तिरासी घाट पर पुल निर्माण की मांग भी रखी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।
उन्होंने खगड़िया शहर और मानसी में मल्टी लेवल मार्केट और मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण को भी जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि इससे शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
मुलाकात के बाद विधायक बबलू कुमार मंडल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके द्वारा रखी गई सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खगड़िया जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में यह विकास और तेज होगा।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का खगड़िया के प्रति विशेष लगाव रहा है और उनकी पहल से जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हो रही हैं। ऐसे में इस मुलाकात से जिले के विकास को नई दिशा और गति मिलने की संभावना है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close