
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड 26 और 27 में चार सड़क व नाला योजनाओं का किया उद्घाटन…करीब 50 लाख की लागत से हुए विकास कार्य, सन्हौली और बैंक गली क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड 26 और 27 में चार सड़क व नाला योजनाओं का किया उद्घाटन…करीब 50 लाख की लागत से हुए विकास कार्य, सन्हौली और बैंक गली क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात*
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या 26 और 27 में करीब 50 लाख 14 हजार 600 रुपये की लागत से निर्मित चार सड़क एवं नाला योजनाओं का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इन योजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सड़क, नाला और जलनिकासी जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर आवागमन और स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसी क्रम में वार्ड संख्या–27 अंतर्गत सन्हौली में करीब 21 लाख 43 हजार 800 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या–26 स्थित बैंक गली में करीब 16 लाख 63 हजार 100 रुपये की लागत से बने आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था मजबूत होगी।
वहीं वार्ड संख्या–27 में दो अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। इनमें 5 लाख 65 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी नाला एवं चेकर टाइल्स कार्य तथा 6 लाख 42 हजार 200 रुपये की लागत से बने आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था दोनों बेहतर होगी।नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। आने वाले समय में भी शहर के सभी वार्डों में इसी तरह विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।इस अवसर पर वार्ड पार्षद अंजू देवी, गुलशन कुमार, श्रवण कुमार, रविश कुमार सिंह, अभय कुमार, सुजीत कुमार, नीरज कुमार, नंदू कुमार, ललन कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




