बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए के पांचों उम्मीदवार विजयी… खगड़िया जदयू नेताओं ने दी बधाई

 

बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए के पांचों उम्मीदवार विजयी… खगड़िया जदयू नेताओं ने दी बधाई

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए संपन्न हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। एनडीए के उम्मीदवारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नीतीन नवीन, उपेन्द्र कुशवाहा तथा शिवेश राम की जीत पर जदयू नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि यह जीत एनडीए की नीतियों और विकास कार्यों में जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद देश और बिहार के विकास के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जदयू के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतों तथा जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए इसे गठबंधन की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता बताया। बधाई देने वालों में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अरुण केसरी, कैप्टन योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, नूतन सिंह पटेल, केदार प्रसाद सिंह, चंदन कश्यप, प्रमोद कुमार सिंह,उदय प्रसाद सिंह,प्रभाकर चौधरी ‘मंटून’, नीलम वर्मा, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, पार्वती देवी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, लोहा सिंह, डॉ. रवि कुमार, गणेश पटेल, शहाब उद्दीन, फिरदोस आलम, नासिर इकबाल, चंदेश्वरी राम, शनिचर सदा, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, अमरेंद्र कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नंदलाल मंडल, अशोक राय, सुबोध साह, सुमित कुमार, गुरूदेव सिंह एवं रूपेश कुमार सहित कई जदयू कार्यकर्ता शामिल हैं। जदयू नेताओं ने कहा कि नव निर्वाचित सांसदों के नेतृत्व में राज्य और देश के विकास को और अधिक नई गति मिलेगी।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close