खगड़िया में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें जनगणना का कार्य – डीएम

खगड़िया में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें जनगणना का कार्य – डीएम

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती तथा अपर समाहर्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को जनगणना कार्य से जुड़ी प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए।
जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य को गंभीरता के साथ संपन्न कराते हुए इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close