
खगड़िया में विकास की रफ्तार तेज…नगर सभापति अर्चना कुमारी और ज्योतिष मिश्रा ने गिनाईं उपलब्धियां…सड़क, लाइट, पानी से लेकर सुरक्षा तक… नगर परिषद के विकास कार्यों का लंबा सिलसिला
खगड़िया में विकास की रफ्तार तेज…नगर सभापति अर्चना कुमारी और ज्योतिष मिश्रा ने गिनाईं उपलब्धियां…सड़क, लाइट, पानी से लेकर सुरक्षा तक… नगर परिषद के विकास कार्यों का लंबा सिलसिला
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया की सभापति अर्चना कुमारी और सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 9430238691 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगर परिषद द्वारा अब तक 400 से अधिक सड़क और नाला निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जिससे शहर में आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हुई है।
शहर की रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 3300 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। वहीं शहर को आकर्षक बनाने के लिए 350 डेकोरेटिव लाइट भी लगाई जा रही हैं। स्वच्छता व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 12 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, जबकि 5 मूत्रालयों के निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है।
इसके अलावा नगर परिषद द्वारा 11 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए हैं, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 30 स्थानों पर 100 हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सभापति अर्चना ने बताया कि शहर के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों के विकास के तहत 5 मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों का सौंदर्यीकरण, कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण, तथा सब्जी मंडी का व्यवस्थितकरण किया गया है। साथ ही दो प्याऊ का निर्माण, शवदाह गृह का निर्माण, और सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बड़ा पंप सेट खरीदा गया है, जिससे बारिश के समय पानी निकासी में मदद मिलेगी। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कमर्शियल एरिया में दिन में दो बार सफाई और हर चौक-चौराहे पर डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आरओबी पर तिरंगा लाइट, प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे पोखर का सौंदर्यीकरण, नगर परिषद कार्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण, तथा नगर परिषद कार्यालय की चारदीवारी का निर्माण भी कराया गया है।
सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं, जो बहुत जल्द शुरू की जाएंगी। इनमें बलुआही बस स्टैंड का निर्माण, टाउन हॉल का निर्माण, कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम का विकास, बड़े नाले का निर्माण, राजेंद्र सरोवर का सौंदर्यीकरण, तथा शहर को और आकर्षक बनाने के लिए 1000 तिरंगा लाइट लगाने की योजना शामिल है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद खगड़िया में अभी और भी कई कार्य पूरे हो चुके हैं, जिन्हें दूसरे चरण में जनता के सामने रखा जाएगा। उनका उद्देश्य खगड़िया शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में स्थापित करना है। “नगर सभापति अर्चना कुमारी और सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम, वार्ड पार्षदों और आम नागरिकों के सहयोग से “स्वच्छ खगड़िया, सुंदर खगड़िया” के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आगे भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।”
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




