समृद्धि यात्रा में खगड़िया को 304 करोड़ की बड़ी सौगात… सीएम नीतीश कुमार ने 319 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास… नगर सुरक्षा बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय सीमा में विकास कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

समृद्धि यात्रा में खगड़िया को 304 करोड़ की बड़ी सौगात… सीएम नीतीश कुमार ने 319 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास… नगर सुरक्षा बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय सीमा में विकास कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 13 मार्च 2026  को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में अरुण मध्य विद्यालय, खगड़िया के समीप नगर सुरक्षा बांध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण, कालीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खगड़िया नगर सुरक्षा बांध की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की भी अधिकारियों से जानकारी ली। इन योजनाओं में राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड के निकट रेलवे क्रॉसिंग पथ का निर्माण कार्य, अलौली प्रखंड में बागमती नदी पर गढ़ घाट के नजदीक उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण, महेशखूंट-गोगरी-परबत्ता-सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जी०एन० बांध होते हुए फतेहपुर तक बाईपास का निर्माण कार्य, गांधी इंटर हाई स्कूल, बेलदौर प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, खगड़िया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य, खगड़िया नगर सुरक्षा बांध अंतर्गत तीन एंटी फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण कार्य एवं खगड़िया प्रखंड के रहीमपुर से खगड़िया बाईपास पथ तक बूढ़ी गंडक नदी पर पहुंच पथ सहित उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम तय समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूर्ण कराएं। इन सभी विकास कार्यों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा। पथों एवं पुलों के बन जाने से यातायात सुगम हो जाएगा तथा समय और ईंधन की भी बचत होगी। खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या-39 में स्थित संसारपुर मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत कुल 1,245 परिवारों को दूसरी किस्त के रूप में 4 करोड़ 98 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, अभियान बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल की चाभी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, खगड़िया का सांकेतिक चेक, कस्टम हायरिंग सेंटर की चाभी आदि लाभुकों को प्रदान किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आपके द्वारा कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। इसके लिए हम सभी महिलाएं आपके आभारी हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई है। इससे हम सभी को काफी फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बहुत अच्छे ढंग से काम कर रही हैं। बिहार के विकास में आप सभी का योगदान सराहनीय है। इसी प्रकार आप सभी आगे बढ़ते रहिए। आप सभी के हित में जो भी आवश्यकताएं होंगी राज्य सरकार उसे पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने खगड़िया के संसारपुर मैदान में खगड़िया जिला अंतर्गत 304 करोड़ रुपये की लागत से 319 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 261 करोड़ रुपये की लागत से 284 योजनाओं का उद्घाटन तथा 43 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण सह खगड़िया जिले के प्रभारी मंत्री श्री मदन सहनी, विधायक श्री रामचंद्र सदा, विधायक श्री बबलू कुमार मंडल, विधायक श्री पन्ना लाल सिंह पटेल, विधायक श्री बाबू लाल शौर्य, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close