
13 मार्च को खगड़िया में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा… ऐतिहासिक जनसभा की तैयारी पूरी: अनुराधा कुमारी
13 मार्च को खगड़िया में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा… ऐतिहासिक जनसभा की तैयारी पूरी: अनुराधा कुमारी
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर से सटे संसारपुर मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित होंने वाले जनसभा स्थल का मुआयना जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा रामविलास पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह तथा जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतों ने संयुक्त रूप किया।
तत्पश्चात नेताओं ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसभा ऐतिहासिक होगा और उनका स्वागत भी ऐतिहासिक तरीके से किया जाएगा। खगड़िया में उनका समृद्धि यात्रा बिल्कुल शांति सौहार्द पूर्वक सुखद यात्रा होगी।साथ ही खगड़िया वासियों के लिए यह समृद्धि यात्रा दुरगामी जनोदेश्य की पूर्ति हेतु मंगल यात्रा होगी। मौके पर युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव राजीव रंजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, भाजपा नेत्री वन्दना कुमारी, नीतीश कुमार, जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा,जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुजीत कुमार तथा भाजपा नेता अक्षय सूरी आदि मौजूद रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




