
पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: मनोहर यादव ने विद्यालय के बच्चों को कराया तिथि भोज… साथ ही वृद्धजनों को धोती-कुर्ता देकर किया सम्मानित…
पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: मनोहर यादव ने विद्यालय के बच्चों को कराया तिथि भोज… साथ ही वृद्धजनों को धोती-कुर्ता देकर किया सम्मानित…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने अपने पिता कर्मवीर स्व. छोटेलाल यादव की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बापू मध्य विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन कर विद्यालय के बच्चों को खीर, पूरी, सब्जी, पुलाव, तड़का सहित अन्य व्यंजन खिलाए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व. छोटेलाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी, ई. धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह, शिक्षाविद प्रभाकर झा, पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, गांधी पार्क के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, बबलू कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र गुप्ता, समाजसेवी मंटू यादव, शंकर सिंह, राजकुमार यादव, कुंजबिहारी पासवान सहित अन्य लोगों ने स्व. छोटेलाल यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी ने भी अपने पिता एवं ससुर स्व. छोटेलाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पुण्यतिथि के अवसर पर आसपास के वृद्धजनों के बीच सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, नागेन्द्र सिंह त्यागी और ई. धर्मेंद्र कुमार के हाथों कुर्ता, धोती और जूते का वितरण भी कराया गया।
इस मौके पर मनोहर कुमार यादव ने कहा कि वे हर वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर वृद्धजनों को धोती, कुर्ता और जूते देकर सम्मानित करते हैं तथा उन्हें मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराते हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं, इसलिए आसपास के वृद्धजनों की सेवा कर वे अपने पिता को याद करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, नागेन्द्र सिंह त्यागी, संजीव प्रकाश और मनोहर कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने फलदार वृक्ष भी लगाए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. छोटेलाल यादव का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने श्यामलाल ट्रस्ट के ट्रस्टी रहते हुए ट्रस्ट की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर खगड़िया के बच्चों की शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय, डीएवी स्कूल (सीनियर विंग राजेंद्र नगर एवं जूनियर विंग जेएनकेटी विद्यालय के पास), श्यामलाल नर्सिंग स्कूल और मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई थी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति के अनुरोध पर मनोहर कुमार यादव ने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर तिथि भोज का आयोजन कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बच्चों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए विशेष तिथियों पर तिथि भोज का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति विद्यालय में बच्चों के लिए तिथि भोज का आयोजन करते हैं, उन्हें विद्यालय शिक्षा समिति की वार्षिक बैठक में सम्मानित किया जाता है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




