सीएम नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को ऐतिहासिक और सुखद यात्रा बनायेंगे – एनडीए जिलाध्यक्ष…मुख्यमंत्री का खगड़िया में होगा ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान – अनुराधा कुमारी कुशवाहा

सीएम नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को ऐतिहासिक और सुखद यात्रा बनायेंगे – एनडीए जिलाध्यक्ष…

मुख्यमंत्री का खगड़िया में होगा ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान – अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  नगर परिषद क्षेत्र के चन्द्रनगर रांको के अनुराधा कुटीर स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में 13 मार्च को खगड़िया आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारी को लेकर एनडीए घटक दलों के जिला अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह तथा रालोमो के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को खगड़िया में ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण सुखद यात्रा बनाने का संकल्प दोहराया।
नेताओं ने बताया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा करीब 328 करोड़ रुपये की लागत से 301 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही संसारपुर मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को भी मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसके लिए एनडीए के सभी स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसभा में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर संसारपुर मैदान एवं ढ़ाला से नगर सुरक्षा तटबंध बायपास रोड, स्टेशन रोड और कचहरी रोड तक पूरे शहर को झंडा, बैनर-पोस्टर और तोरणद्वार से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। बैठक में जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतों, राजनीतिक सलाहकार नीलम वर्मा, सुबोध यादव, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, मदन मोहन मेहता, महासचिव राजीव रंजन, फिरदोस आलम, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम, राजेश सिंह मुखिया, पंकज कुमार गुप्ता, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, पार्वती देवी, प्रवीण कुमार, भविष्य सिंह, राम उदय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, सुनील चौधरी, राजेश सिंह, भाजपा महामंत्री नन्दू साह, अक्षय सूरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील साह, लोजपा के छोटू पोद्दार, जफर आलम मुन्ना, रालोमो प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा छात्र जिला अध्यक्ष सुगम कुमार, जिला सचिव रितिक रोशन सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को जनसमर्थन, संगठनात्मक तैयारी और भव्य स्वागत के साथ खगड़िया में ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close