
खगड़िया: कोशी संध्या खबर रोड में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा…स्थानीय लोगों में खुशी…
खगड़िया: कोशी संध्या खबर रोड में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा…स्थानीय लोगों में खुशी…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित कोशी संध्या खबर रोड में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह सड़क जिंदेंद्र शर्मा के घर के समीप कोशी संध्या खबर कार्यालय से होते हुए श्री नारायण हॉस्पिटल तक बनाई गई है, जिससे स्थानीय लोगों को अब आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
यह सड़क निर्माण कार्य 6वीं/15वीं वित्त आयोग योजना के तहत कराया गया है। योजना की अनुशंसा नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा की गई थी। इस सड़क निर्माण पर 34 लाख 28 हजार 600 रुपये की राशि खर्च की गई है। कार्य की शुरुआत 26 दिसंबर 2025 को हुई थी और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया।
इस योजना के संवेदक वरुण कुमार ने बताया कि नगर सभापति अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से आसपास के लोगों को काफी सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
मालूम हो कि इस सड़क निर्माण कार्य के दौरान नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा लगातार सक्रिय और सजग नजर आए। उन्होंने समय-समय पर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर नजर बनाए रखी। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने संवेदक और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि निर्माण कार्य तय समय में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके। उनके इस सक्रिय प्रयास से निर्माण कार्य को गति मिली और सड़क समय पर तैयार हो पाई।
सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। आलोक यादव, क्रांति कुमार (पत्रकार), वरुण कुमार (अधिवक्ता), अवधेश सिंह, धनंजय सिंह, मनीष कुमार, पांडव कुमार, मनोज सिन्हा, प्रवेश कुमार नंदकिशोर सिन्हा सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग की है, ताकि रात के समय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सके।
बताया गया कि इस नवनिर्मित सड़क का औपचारिक उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा जल्द ही किया जाएगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




