खगड़िया में सीएम के संभावित आगमन से पहले विकास कार्यों की समीक्षा… विधायक बबलू मंडल ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण…

खगड़िया में सीएम के संभावित आगमन से पहले विकास कार्यों की समीक्षा… विधायक बबलू मंडल ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 13 मार्च को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत खगड़िया दौरे को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 328 करोड़ रुपये की 301 विकास योजनाओं का शिलान्यास किए जाने की संभावना है। इसी को लेकर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार और सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार के साथ शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सदर विधायक और अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नगर सुरक्षा तटबंध निर्माण कार्य का अवलोकन किया। यह तटबंध बलुवाही से सूर्य मंदिर होते हुए बखरी बस स्टैंड तक बनाया जा रहा है। यह परियोजना शहर को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत देने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। साथ ही यह तटबंध शहर को भारी वाहनों के दबाव से भी राहत दिलाने में सहायक होगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस तटबंध में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए तीन स्लुइश गेट भी बनाए जा रहे हैं। इससे बरसात के दौरान शहर में पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मौके पर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर सुरक्षा तटबंध शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके पूरा होने से खगड़िया शहर को जलजमाव के साथ-साथ जाम की समस्या से भी बड़ी राहत मिलेगी।
निरीक्षण के क्रम में विधायक ने गंडक नदी पर बन रहे पुल का भी जायजा लिया और अधिकारियों से इसकी प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शहर के स्टेशन रोड का भी निरीक्षण किया। स्टेशन रोड लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और इसके पुनर्निर्माण की मांग वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही थी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने जनता की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दी और अब इसे तेज गति से पूरा कराया जा रहा है।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों को लेकर हमेशा गंभीर रहे हैं और उनकी प्राथमिकता रही है कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और संभावना है कि खगड़िया आगमन के दौरान भी वे शहर की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मुआयना कर सकते हैं।
निरीक्षण के पश्चात सदर विधायक ने जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का खगड़िया दौरा जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके आगमन से चल रही परियोजनाओं को और गति मिलेगी तथा प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में खगड़िया में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close