अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांसद राजेश वर्मा की ऐतिहासिक पहल, हर वर्ष 51 जरूरतमंद बहनों के विवाह का लिया संकल्प…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांसद राजेश वर्मा की ऐतिहासिक पहल, हर वर्ष 51 जरूरतमंद बहनों के विवाह का लिया संकल्प…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने समाजहित में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “हमारी बहना अभियान” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत सांसद ने संकल्प लिया है कि वे हर वर्ष अपने लोकसभा क्षेत्र की 51 जरूरतमंद बहनों एवं बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराएंगे।
सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि समाज में बेटियों और बहनों का सम्मान तथा उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज भी कई परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी बेटियों के विवाह को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से उन्होंने यह संकल्प लिया है कि हर वर्ष 51 जरूरतमंद बहनों और बेटियों का विवाह एक सांसद ही नहीं बल्कि एक भाई के रूप में कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे, ताकि किसी भी बेटी या बहन के विवाह में आर्थिक अभाव बाधा न बने।
अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि यह पहल केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “हमारी बेटियाँ और बहनें हमारे समाज की शक्ति और सम्मान हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।”
सांसद ने यह भी कहा कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारी बेटियाँ और बहनें बोझ नहीं बल्कि समाज की ताकत हैं। एक भाई के रूप में वे सभी जरूरतमंद बहनों के लिए अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प लेते हैं।
सांसद की इस घोषणा को क्षेत्र के लोगों ने ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताते हुए सराहना की है। लोगों का कहना है कि यह कदम समाज में नारी सम्मान, सामाजिक सहयोग और समरसता को नई दिशा देने का कार्य

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close