
ईं. निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह…संगठन को मिलेगी नई मजबूती — अनुराधा, जिलाध्यक्ष
ईं. निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह…संगठन को मिलेगी नई मजबूती — अनुराधा, जिलाध्यक्ष
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 08 मार्च को
बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जदयू में औपचारिक प्रवेश से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। जदयू की खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में आने से कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जगी है और संगठन को मजबूती मिलेगी।
पटना स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में ईं. निशांत कुमार द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि लंबे समय से जदयू कार्यकर्ता युवाओं के बीच लोकप्रिय और ऊर्जावान नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, कार्यकर्ताओं में उत्साह की नई लहर दौड़ गई है।
श्रीमती कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और संरक्षण में ईं. निशांत कुमार उनके 20 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा जदयू संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पटना में निशांत कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जदयू से जुड़े कई नेताओं और पदाधिकारियों ने भी ईं. निशांत कुमार के पार्टी में प्रवेश पर खुशी व्यक्त की। राज्य महिला आयोग की सदस्य साधना देवी सदा, जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल तथा प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को लंबे समय से ऐसे युवा नेतृत्व की प्रतीक्षा थी, जो युवाओं की आकांक्षाओं को समझे और संगठन को नई दिशा दे।
नेताओं ने कहा कि ईं. निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं को नया मार्गदर्शन मिलेगा और युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ेगी। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास और सामाजिक न्याय की नीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामविलास महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहाब उद्दीन, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव राजीव रंजन, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, संजय सिंह, उदय प्रसाद सिंह, रौशन कुमार, पवन पासवान, युवा नेता राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नंदलाल मंडल, डॉ. रवि कुमार, गणेश पटेल, गुरुदेव सिंह सहित विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने भी ईं. निशांत कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




