
डॉ. रैवत ईएनटी क्लिनिक में फ्री कान-नाक-गला जांच शिविर 9 मार्च को…मरीजों को मिलेगा मुफ्त परामर्श व दवा…
डॉ. रैवत ईएनटी क्लिनिक में फ्री कान-नाक-गला जांच शिविर 9 मार्च को…मरीजों को मिलेगा मुफ्त परामर्श व दवा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के सदर अस्पताल रोड रेड क्रॉस के सामने स्थित डॉ. रैवत ई.एन.टी. क्लिनिक में सोमवार 9 मार्च को निःशुल्क ईएनटी (कान, नाक और गला) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर.के. रमण (एमबीबीएस, एम.एस. ईएनटी, ए.के.यू. पटना) द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।
शिविर में अत्याधुनिक मशीनों और एंडोस्कोपी दूरबीन के माध्यम से कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियों की जांच की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ यथासंभव दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ. आर.के. रमण ने बताया कि क्लिनिक में एंडोस्कोपी के जरिए कान, नाक और गले की जांच, कान के पर्दे की जांच, साइनस की बीमारी, नाक में एलर्जी, गले में दर्द, आवाज में बदलाव, कान में मैल (वैक्स) जमना, चक्कर आना, नाक से खून आना, टॉन्सिल, गले में गांठ तथा कान-नाक-गले में फंसे बाहरी पदार्थ को निकालने जैसी बीमारियों का उपचार किया जाता है।
यह जांच शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने जिले के लोगों से अपील की है कि कान, नाक और गला से संबंधित किसी भी समस्या होने पर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7631303851 पर संपर्क किया जा सकता है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




