
उमेश सिंह कुशवाहा के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खगड़िया जदयू परिवार में खुशी की लहर : अनुराधा कुमारी, जिलाध्यक्ष
उमेश सिंह कुशवाहा के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खगड़िया जदयू परिवार में खुशी की लहर : अनुराधा कुमारी, जिलाध्यक्ष
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश संगठनात्मक चुनाव में विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को तीसरी बार लगातार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर खगड़िया जिला जदयू परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक बताते हुए उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जदयू की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन तथा संगठनात्मक मजबूती के कारण ही उन्हें तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा गतिशील बनेगा। वहीं जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय के साथ विकास के संकल्प को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के मिशन को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उमेश सिंह कुशवाहा की निष्ठा, समर्पण और कुशल संगठनात्मक क्षमता उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित करती है। इस अवसर पर जदयू की साधना देवी सदा, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, नीलम वर्मा, नूतन सिंह पटेल, पंकज कुमार पटेल, अजय मंडल, अरूण केसरी, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, चन्दन कश्यप, अनिल जयसवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, केदार प्रसाद सिंह, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, प्रमोद केडिया, प्रमोद कुमार सिंह, लोहा सिंह, रामविलास महतो, सुनील कुमार सिंह, शहाब उद्दीन, सावन कुमार बंटी, फिरदोस आलम, नासिर इकबाल, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रभाकर चौधरी मंटून, धर्मेंद्र महतो, राजीव रंजन, मनोज कुमार सिंह, नीतीश सिंह पटेल, कमल कुमार पटेल, विनय सिंह रौशन, डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, ललित चौधरी, प्रवीण चौरसिया, नन्दलाल मंडल, डॉ. रवि कुमार, अनिल पोद्दार, मुक्ति यादव, गणेश पटेल, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, शनिचर सदा, चन्देश्वरी राम, सतीश आनंद, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा सहित अनेक नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
इसी तरह प्रखंड अध्यक्षों में रामप्रकाश सिंह, रूपेश कुमार, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह के साथ-साथ उदय प्रसाद सिंह, रामप्रवेश यादव, रौशन कुमार, अमरेंद्र सिंह, दिलीप पोद्दार, पवन पासवान, इम्तियाज खान, प्रवीण कुमार पटेल, राजीव भाई पटेल, प्रह्लाद पटेल, बिक्रम कुमार शर्मा, पंकज सिंह पिंकू, गोगरी प्रमुख अशोक पंत, ललन कुमार मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि विकास राय, पूर्व प्रमुख परमानंद राय, राजेश सिंह मुखिया, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, जयप्रकाश मौर्य, डॉ. मनोज कुमार पासवान, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, पार्वती देवी, मिथलेश देवी, गुरूदेव सिंह, सुमित कुमार, फूल सिंह पटेल, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, जयजयराम कुमार, नवनीत कुमार सिंह, गुड्डू यादव, नीतीश कुमार सिंह, मुन्ना कुमार समेत कई जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उमेश सिंह कुशवाहा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
जदयू नेताओं ने विश्वास जताया कि उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और विकास व सामाजिक न्याय की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान और मजबूत होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




