मथार दियारा में बाढ़ अवधि के दौरान कटाव और संघर्षात्मक कार्य के लिए विभाग तैयार : बबलू कुमार मंडल…

मथार दियारा में बाढ़ अवधि के दौरान कटाव और संघर्षात्मक कार्य के लिए विभाग तैयार : बबलू कुमार मंडल… खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के मथार दियारा में गंगा नदी से हो रहे कटाव को लेकर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न उठाया था। जिसका विभाग के मंत्री ने विस्तृत जवाब दिया है। सदर विधायक ने बताया कि जवाब में यह स्पष्ट किया गया है कि विभाग कटाव होने की स्थिति में हर तरह के कार्य के लिए तैयार है। विधायक ने कहा कि सदन में उठाए गए तारांकित प्रश्न के जवाब में जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विस्तृत जानकारी दी। प्रश्नों के जवाब मिलने के बाद सदर विधायक ने बताया कि जवाब में मंत्री ने बताया कि मथार दियारा गंगा एवं बूढ़ी गंडक नदी के संगम क्षेत्र के समीप स्थित है, जिससे वहां नदी का स्वाभाविक दबाव बना रहता है।
उन्होंने कहा कि बरखंडी टोला, जंगली टोला, इंग्लिश टोला तथा मथार सहित आसपास के गांवों के समीप नदी तट की दूरी लगभग 800 मीटर से 2500 मीटर के बीच है। वर्ष 2025 की बाढ़ के दौरान कुछ स्थानों पर नदी तट का कटाव हुआ, हालांकि कोई आबादी सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हुई है और स्थिति फिलहाल सुरक्षित है।
मंत्री ने बताया कि 22 अक्टूबर 2025 को विभागीय उच्चस्तरीय तकनीकी दल द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत लगभग 1.50 किलोमीटर लंबाई में गंगा नदी के बाएं तट पर 3:1 अनुपात में मिट्टी कटिंग कर सुरक्षात्मक कार्य कराने का सुझाव दिया गया था। किंतु संबंधित भूमि किसानों की निजी रैयती जमीन होने के कारण स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई, जिससे प्रस्तावित कार्य तत्काल प्रारंभ नहीं हो सका।
सदर विधायक ने स्पष्ट किया कि बाढ़ अवधि 2026 में आवश्यकता पड़ने पर त्वरित संघर्षात्मक एवं संरक्षणात्मक कार्य कराए जाएंगे, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके। सरकार मथार दियारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनहित में आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close