बहुरेंगे कसरैया धार, चिल्ड्रेन पार्क व पटेल पार्क के दिन, शहर को मिलेगी नई पहचान : बबलू कुमार मंडल

बहुरेंगे कसरैया धार, चिल्ड्रेन पार्क व पटेल पार्क के दिन, शहर को मिलेगी नई पहचान : बबलू कुमार मंडल…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/अपनी अनुपम छटा के लिए प्रसिद्ध कसरैया धार, शहर के चित्रगुप्तनगर स्थित चिल्ड्रेन पार्क और दान नगर स्थित सरदार पटेल पार्क के दिन अब बहुरने वाले हैं। उक्त बातें सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को शून्यकाल में तीनों ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन और दार्शनिक स्थल बनने की मांग उठाने के बाद कही। विधायक ने बताया कि सदन में उन्होंने कहा कि खगड़िया के कसरैया धार को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई गई है। वहां पानी में जमे जलकुंभी की सफाई, बोटिंग की व्यवस्था, होटल मोटल में ठहरने की व्यवस्था को लेकर सदन में सवाल उठाया। इसके साथ ही चित्रगुप्तनगर के चिल्ड्रेन पार्क को विस्तारित करने की मांग सदन में रखी। उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त नगर के सामने ही जमीन उपलब्ध है। जहां पार्क को विस्तारित किया जा सकता है। वहीं सदर विधायक ने बताया कि सदन में दाननगर स्थित पटेल पार्क को भी अत्याधुनिक सुविधा से लैश बनाने की मांग उठाई गई है। पटेल पार्क में सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग भी रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस बार सदन में उन्होंने लोक महत्व के उन्होंने कई मामले उठाए हैं जिसे सरकार ने सूचीबद्ध करने का काम किया है। उम्मीद है अगले वित्तीय वर्ष तक में इन सभी कार्य को सरकार अपने कार्यसूची में शामिल करते हुए कार्य संपन्न करा देगी। जिसका सीधा फायदा आम लोगों को हो सकेगा। सदर विधायक ने बताया कि लोक महत्व के अन्य मामले भी सदन उठाए गए हैं। जिसका जवाब विभाग के मंत्री के माध्यम से प्राप्त हुआ है। जिसकी सूचना वे आम लोगों के साथ साझा करेंगे।
खगड़िया के विकास से कोई समझौता नहीं
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे खगड़िया के विकास को लेकर सजग हैं और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विकास के हर पहलू पर उनकी पैनी नजर बनी हुई है। ज़रूरत पड़ेगी तो वे खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर खगड़िया के विकास के लिए विशेष आग्रह पत्र सौंपेंगे। सदन में अभी और नए मामले उठाए जाने बाकी हैं।
इधर जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला,जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर एवं संतोष कुमार साह ने विधानसभा में लोकमहत्त्व के मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद करने पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल को साधुवाद दिया।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close