होली से पहले खगड़िया डीएम का एक्शन प्लान: अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस.. रोज़ 10 चेकपोस्ट…होटल-ढाबों से मेडिकल स्टोर तक विशेष जांच अभियान…

होली से पहले खगड़िया डीएम का एक्शन प्लान: अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस.. रोज़ 10 चेकपोस्ट…होटल-ढाबों से मेडिकल स्टोर तक विशेष जांच अभियान…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध शराब पर पूर्ण रोक लगाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिदिन कम से कम 10 चेकपोस्ट बनाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी ढाबों, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जांच अभियान चलाकर देसी एवं विदेशी अवैध शराब की बिक्री या भंडारण पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि संदिग्ध स्थलों, मेडिकल स्टोर, होम्योपैथिक दवा दुकानों एवं अन्य संभावित स्थानों पर छापेमारी कर अवैध स्पिरिट या मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इसके लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, मद्य निषेध पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। उन्हें मुख्यालय में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close