एनएच–31 को ‘डेंजर जोन’ घोषित कर गति सीमा निर्धारण की मांग… पूर्व विधायक रणवीर यादव ने डीएम व एसपी को सौंपा पत्र…

एनएच–31 को ‘डेंजर जोन’ घोषित कर गति सीमा निर्धारण की मांग… पूर्व विधायक रणवीर यादव ने डीएम व एसपी को सौंपा पत्र…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राष्ट्रीय राजमार्ग–31 पर निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक रणवीर यादव ने जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, खगड़िया को पत्र प्रेषित कर बेगूसराय–खगड़िया सीमा से महेशखूँट होते हुए पसराहा तक के मार्गखंड को “डेंजर जोन” घोषित करने तथा वाहनों की अधिकतम गति सीमा विधिवत निर्धारित कर अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। अपने पत्र में पूर्व विधायक ने उल्लेख किया है कि उक्त मार्ग खंड के किनारे नन्हकू मंडल टोल, रहीमपुर, संसारपुर, चुकती ओवरब्रिज, ठाठा, कसरैया, महेशखूँट एवं पसराहा सहित कई घनी आबादी वाले रिहायसी क्षेत्र अवस्थित हैं। सड़क के दोनों ओर बाजार, शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठान होने के कारण दिनभर भारी आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन से बार-बार दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप आम नागरिकों की असामयिक मृत्यु एवं गंभीर चोटें हो रही हैं।
पूर्व विधायक ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि—
मार्ग पर अधिकतम गति सीमा का विधिवत निर्धारण एवं कड़ाई से अनुपालन, चेतावनी संकेतक एवं स्पीड लिमिट बोर्ड की स्थापना, रंबल स्ट्रिप/स्पीड ब्रेकर का निर्माण, आवश्यकतानुसार ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती,
स्पीड मॉनिटरिंग कैमरा की व्यवस्था, संभावित दुर्घटना स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई
अविलंब सुनिश्चित की जाए।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में इस विषय में जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, किंतु अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण आमजन निरंतर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
पूर्व विधायक रणवीर यादव ने जनहित एवं सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर इस संवेदनशील मार्गखंड को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close