बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रदुमन सिंह के पिता व पूर्व पैक्स अध्यक्ष गोपाल बाबू का निधन..क्षेत्र में शोक की लहर…

बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रदुमन सिंह के पिता व पूर्व पैक्स अध्यक्ष गोपाल बाबू का निधन..क्षेत्र में शोक की लहरखगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/बचपन प्ले स्कूल, खगड़िया के डायरेक्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रदुमन सिंह के पूज्य पिता श्री कृष्ण शंकर प्रसाद सिंह उर्फ गोपाल बाबू का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय गोपाल बाबू आठ भाइयों में चौथे स्थान पर थे। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मूल रूप से दुर्गापुर निवासी थे और अपने जीवनकाल में सामाजिक व सहकारी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। वे को-ऑपरेटिव बैंक के अंतर्गत दुर्गापुर पैक्स के अध्यक्ष भी रह चुके थे, जहाँ उनके कार्यों को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।
उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज सेवा को समर्पित रहा। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके ने एक अनुभवी एवं सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close