खगड़िया: जदयू सदर प्रखंड व नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव…रामप्रकाश सिंह और प्रभात शर्मा बने अध्यक्ष

खगड़िया: जदयू सदर प्रखंड व नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव…रामप्रकाश सिंह और प्रभात शर्मा बने अध्यक्ष

खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/  जनता दल (यूनाइटेड) के सदर प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव बीते शनिवार को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और संगठनात्मक गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा तथा जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह ने पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ की।
चुनाव प्रक्रिया शहर के मां राधा भवानी मैरेज हॉल तथा मंगलम विवाह भवन में निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराई गई। सदर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए केवल रामप्रकाश सिंह ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की वैधता की जांच के बाद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राजेश सिंह ने उन्हें निर्विरोध सदर प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया।
घोषणा के समय सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा, जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, प्रखंड पर्यवेक्षक अविनाश पासवान, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी ‘मंटून’ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रभात शर्मा और दीपक कुमार ने नामांकन दाखिल किया। जांच के दौरान दीपक कुमार का नामांकन पत्र अवैध पाए जाने पर नगर परिषद निर्वाचन पदाधिकारी नीलम वर्मा एवं पर्यवेक्षक मो. फिरदोस आलम ने उसे अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद प्रभात शर्मा को निर्विरोध नगर परिषद अध्यक्ष घोषित किया गया।
नव-निर्वाचित अध्यक्षों को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। नेताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता और अनुशासन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, और नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा।
चुनाव की शांतिपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया तथा इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नव निर्वाचित सदर प्रखंड अध्यक्ष और नगर परिषद् अध्यक्ष को बधाई देने वालों में क्रमशः राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य दीपक सिन्हा,जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, निर्मला कुमारी, रामविलास महतो,रूस्तम अली,शहाब उद्दीन, वीणा पासवान, महासचिव राजीव रंजन,अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार चौधरी,पार्वती देवी,ममता जायसवाल, पूनम जयसवाल, मुन्नी जयसवाल, जितेंद्र पटेल, अतुल चौरसिया, राजनीति प्रसाद सिंह, अशोक राय,सुबोध साह, मायाराम मंडल, नन्दलाल मंडल, नीतीश सिंह पटेल,सिद्धांत सिंह छोटू, राजीव कुमार, संतोष,संजय कुमार, विकास कुमार सिंह,कमल कुमार पटेल,अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल,कुमार साह, नीलकमल पटेल सहित सैकड़ों जदयू नेतागण प्रमुख थे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close