बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक दिन: ALLEXIA हॉस्पिटल में शुरू हुई कैथ लैब…ओपन हार्ट सर्जरी के साथ बनी बिहार की पहली हाइब्रिड सुविधा-डॉधीरज शांडिल्य

बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक दिन: ALLEXIA हॉस्पिटल में शुरू हुई कैथ लैब…ओपन हार्ट सर्जरी के साथ बनी बिहार की पहली हाइब्रिड सुविधा-डॉधीरज शांडिल्य
बेगूसराय /कौशी एक्सप्रेस/ आज 20 फरवरी 2026 का दिन बेगूसराय ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के चिकित्सा इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला दिन बन गया। हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Alexia Hospital में अत्याधुनिक कैथ लैब (Cath Lab Procedure) की शुरुआत कर दी गई है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर एलेक्सिया हॉस्पिटल के हार्ट सर्जन डॉ. धीरज शांडिल्य ने कहा कि 20 फरवरी की तारीख उनके व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ पेशेवर जीवन में भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि अब एलेक्सिया हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी और कैथ लैब—दोनों सुविधाएं एक साथ, लगभग हाइब्रिड ओटी के रूप में उपलब्ध हो गई हैं।
डॉ. शांडिल्य ने बताया कि बिहार में अब तक यह सुविधा केवल पटना और सासाराम मेडिकल कॉलेज जैसे चुनिंदा संस्थानों तक सीमित थी। ऐसे में बेगूसराय का एलेक्सिया हॉस्पिटल पूरे बिहार में पहला और अब तक का एकमात्र निजी अस्पताल बन गया है, जहां यह दोनों अत्याधुनिक हृदय उपचार सुविधाएं एक ही छत के नीचे शुरू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि देश के कई बड़े चिकित्सा केंद्रों में सक्षम डॉक्टर साथी इन विधाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं, लेकिन बेगूसराय जैसे जिले में इसका शुभारंभ होना स्थानीय लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब हृदय रोगियों को गंभीर इलाज के लिए पटना या अन्य महानगरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा।

इस उपलब्धि के लिए डॉ. धीरज शांडिल्य ने चिकित्सा समुदाय, अपने सहयोगी डॉक्टरों, स्टाफ, शुभचिंतकों और बड़ों के आशीर्वाद को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि समाज का विश्वास और समर्थन ही इस मुकाम तक पहुंचने की सबसे बड़ी ताकत रहा है।
इस अवसर पर सुशीला शांडिल्य भी उपस्थित रहीं और उन्होंने इसे बेगूसराय के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत बताया।
एलेक्सिया हॉस्पिटल में कैथ लैब की शुरुआत से न सिर्फ बेगूसराय, बल्कि आसपास के जिलों के हजारों हृदय रोगियों को समय पर, आधुनिक और विश्वस्तरीय उपचार मिल सकेगा। यह पहल निश्चित रूप से बिहार के चिकित्सा मानचित्र पर बेगूसराय को एक नई पहचान दिलाने वाली साबित होगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close