विधानसभा में गूंजा फरकिया के ‘कैंब्रिज’ कोशी कॉलेज का मुद्दा…जर्जर भवन की मरम्मत और अधूरे महिला छात्रावास को पूरा कराने की मांग सदर विधायक बबलू मंडल ने उठाई…

विधानसभा में गूंजा फरकिया के ‘कैंब्रिज’ कोशी कॉलेज का मुद्दा…जर्जर भवन की मरम्मत और अधूरे महिला छात्रावास को पूरा कराने की मांग सदर विधायक बबलू मंडल ने उठाई…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ विधानसभा में बजट को लेकर चल रहे सत्र में खगड़िया के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल अपने क्षेत्र की समस्या पूरी तन्मयता के साथ उठा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने शून्यकाल के दौरान खगड़िया के ज्वलंत समस्या को विधानसभा के पटल पर रखा। सदर विधायक ने सरकार के समक्ष फरकिया के कैंब्रिज के नाम से प्रसिद्ध कोशी कॉलेज के जर्जर भवन के मरम्मत और वर्षों से अर्धनिर्मित छात्रावास को पूर्ण करने की मांग सरकार के समक्ष रखी। सदर विधायक ने बताया कि उन्हें सरकार से बहुत उम्मीद है उनकी हर उठाई गई मांग को सरकार की तरफ से गंभीरता से लिया जा रहा है कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी सदन में और भी कई महत्वपूर्ण मामले उठाने वाला हूं। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी ने अब तक फुटकर विक्रेताओं की समस्या, मानसी में कॉलेज खोलने की मांग, खगड़िया नगर परिषद, सदर अस्पताल और मानसी नगर पंचायत में जलजमाव की गंभी समस्या को देखते हुए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जाता है कि जल्द इन सभी मांगों को सरकार की तरफ से पूरा किया जाएगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close