
18 किमी दूर थाना जाने की मजबूरी पर सदन में गूंजा भदास उत्तरी का मुद्दा… खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल ने थाना संचालन की उठाई मांग
18 किमी दूर थाना जाने की मजबूरी पर सदन में गूंजा भदास उत्तरी का मुद्दा… खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल ने थाना संचालन की उठाई मांग…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने विधानसभा में भदास उत्तरी पंचायत में खुलने वाले थाना का मामला उठाया। उन्होंने सदन में सरकार को बताया कि भदास उत्तरी पंचायत में थाना नहीं होने से लोगों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सदन में कहा कि मैं सरकार का ध्यान भदास उत्तरी गांव की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। जहां थाना नहीं होने से लोगों को 18 किलोमीटर दूर गंगौर थाना जाना पड़ता है। भदास उत्तरी में थाना स्थापित होने से धुसमुरी बिशनपुर, कासिमपुर, कोठिया सहित आसपास की बड़ी आबादी को सुरक्षा सुविधा मिलेगी। उन्होंने सरकार से भदास उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 8 में बने थाना भवन में नोटिफिकेशन जारी करते हुए थाना संचालन शुरू करने की मांग की। विधायक ने उम्मीद जताया है कि इस मामले को लेकर इस वित्तीय वर्ष में सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय ले सकती है। सदर विधायक ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं और इसलिए विधानसभा सत्र के दौरान पूरा समय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी और कई महत्वपूर्ण विषय सरकार के संज्ञान में लाना है। उन्होंने बताया कि अभी तक वे फुटकर विक्रेताओं की समस्या, मानसी में कॉलेज स्थापित करने की मांग, खगड़िया नगर परिषद, सदर अस्पताल और मानसी नगर पंचायत में जलजमाव की गंभीर समस्या की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक ने कहा कि जब तक मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दे को मैं अमलीजामा नहीं पहना देता तब तक आराम नहीं करूंगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




