लाभगांव पंचायत में शहीद पुलवामा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ…खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं — मनीष, जिलाध्यक्ष 

लाभगांव पंचायत में शहीद पुलवामा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ…खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं — मनीष, जिलाध्यक्ष 
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ लाभगांव पंचायत में आज शहीद पुलवामा क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), खगड़िया ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
टूर्नामेंट के आज के लीग मुकाबले में अंबा क्रिकेट क्लब और शोभनी क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मैच खेला गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 134 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में शोभनी क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में ही 134 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और विजेता बनी।
मुख्य अतिथि मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित ऐसे खेल आयोजन युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है और युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त ग्रामवासी लाभगांव, हिंद क्लब लभगांव के सभी खिलाड़ीगण, जानु जी एवं विनय जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
स्पॉन्सर:
आर. एस. सेंट्रल स्कूल, जलकौरा
धर्मशिला हॉस्पिटल, खगड़िया
मां शारदे वस्त्रालय, जलकौरा
हिंद फिजिकल अकैडमी, लभगांव
एम. एस. सी. साइंस क्लासेस, जलकौरा
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close