
सात साल से अधूरा पुल… अब विधायक बबलू कुमार मंडल ने दिखाई सख्ती… एक सप्ताह में काम शुरू करने का अल्टीमेटम…
सात साल से अधूरा पुल… अब विधायक बबलू कुमार मंडल ने दिखाई सख्ती… एक सप्ताह में काम शुरू करने का अल्टीमेटम…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रविवार को मानसी के मटिहानी – एकनिया के बीच मानसी घाट पर गंडक नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता देवेंद्र नाथ और यदुवंशम कंस्ट्रक्शन के संवेदक भी मौजूद रहे। पुल निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने कार्यपालक अभियंता से बीते साथ वर्षों से निर्माणाधीन पुल की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस पुल का कार्य अब तक 2 संवेदक छोड़ कर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों संवेदक का सिक्यूरिटी जब्त किया गया और सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए इस कार्य के लिए फिर से टेंडर कर यदुवंशम कंस्ट्रक्शन को कार्य सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 44 लाख से पुल निर्माण का कार्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को करना है। पूरी जानकारी लेने के बाद विधायक ने कार्यपालक अभियंता से तेज गति से कार्य शुरू करवाने का निर्देश दिया। 
उन्होंने कहा कि हर कीमत पर एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करवाएं। क्योंकि आने वाले समय में जब नदी का पानी बढ़ेगा तो कार्य करने में फिर परेशानी होगी। विधायक ने स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही समस्या पर भी गंभीर चर्चा की। उन्होंने वहां नाव पुल से आवागमन कर रहे लोगों के लिए गहरी चिंता जाहिर की। वहीं कार्यपालक अभियंता ने जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाने की बात कही है। निरीक्षण के मौके पर जेडीयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला, जिला महासचिव राजीव रंजन, जेडीयू के जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




