खगड़िया: जन समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़…. 50 मामलों पर प्रभारी डीएम सुश्री श्वेता भारती ने की सुनवाई

खगड़िया: जन समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़…. 50 मामलों पर प्रभारी डीएम सुश्री श्वेता भारती ने की सुनवाई
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  09 फरवरी 2026 (सोमवार) को समाहरणालय परिसर में जन समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी जिलाधिकारी सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।  जन समाधान दिवस में कुल 50 आवेदनों की सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जीविका, उद्योग केंद्र, बाल विकास परियोजना, बैंकिंग, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, अपर समाहर्ता, अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जनवितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदनों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। प्रभारी जिलाधिकारी सुश्री श्वेता भारती ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जन समाधान दिवस के माध्यम से लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close