11 फरवरी को शहीद किशोर कुमार मुन्ना की आठवीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक का होगा अनावरण : नरेश यादव, पूर्व सैनिक

11 फरवरी को शहीद किशोर कुमार मुन्ना की आठवीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक का होगा अनावरण : नरेश यादव, पूर्व सैनिक


खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ देश की रक्षा करते हुए पाकिस्तान की सेना से मुकाबला करते हुए 11 फरवरी 2018 को वीरगति को प्राप्त हुए शहीद किशोर कुमार मुन्ना की आठवीं पुण्यतिथि 11 फरवरी 2026 को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव ब्रह्मा चौथम में शहीद स्मारक का भव्य अनावरण किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद किशोर कुमार मुन्ना ने सीमा पर तैनाती के दौरान दुश्मन की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया था। भीषण संघर्ष के दौरान उन्हें स्प्लिंटर लगने से गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद वे वीरगति को प्राप्त हुए। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस जांबाज सपूत की अदम्य वीरता और बलिदान के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी वीरमाता तुलो देवी ने गर्व के साथ ग्रहण किया।
पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद को सैन्य सम्मान प्रदान करने के लिए स्टेशन हेडक्वार्टर गयाजी से भारतीय सेना की एक टुकड़ी ब्रह्मा चौथम पहुंचेगी। यह टुकड़ी गार्ड ऑफ ऑनर देगी, जिसका नेतृत्व कर्नल बी.पी. सिंह करेंगे। कार्यक्रम में सैन्य सम्मान, पुष्पांजलि अर्पण और शहीद के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
शहीद स्मारक का अनावरण 11 फरवरी 2026 को दिन के एक बजे किया जाएगा। शहीद का पैतृक गांव ब्रह्मा चौथम, बदला घाट रेलवे स्टेशन के दक्षिणी ढाला से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां जिले भर से लोग पहुंचकर वीर सपूत को नमन करेंगे।
पूर्व सैनिक संघ जिला खगड़िया के सचिव एवं पूर्व सैनिक नरेश प्रसाद यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीद किशोर कुमार मुन्ना को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके बलिदान से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की शहादत सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close