NAVODAY MODELLED SCHOOL: शिक्षा सेवा के संकल्प से खड़ा हुआ संस्थान – एन. के. रंजन

NAVODAY MODELLED SCHOOL: शिक्षा सेवा के संकल्प से खड़ा हुआ संस्थान – एन. के. रंजन
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार, 2 फरवरी 2026 को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष आर.एम.पी. मधुर ने बखरी रोड, कुतुबपुर स्थित नवोदय मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्ष 2022 में स्थापित इस विद्यालय के नामांकित छात्र-छात्राओं को अत्यंत अनुशासित, सजग एवं आत्मविश्वासी पाया।
निरीक्षण के क्रम में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि जिले में कई प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों की उपस्थिति के बावजूद नवोदय मॉडल स्कूल ने अल्प समय में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय के संस्थापक श्री एन. के. रंजन एवं प्राचार्या श्रीमती आरती माला प्रकाश (महिला कॉलेज, खगड़िया से सेवानिवृत्त) ने पूरे समर्पण और साहस के साथ इस संस्थान की नींव रखी है।
संस्थापक श्री एन. के. रंजन ने कहा कि  नवोदय मॉडल स्कूल की स्थापना का उद्देश्य धन अर्जित करना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि वे एक होनहार आईआईटी रुड़की स्नातक हैं और शिक्षा के प्रति सामाजिक दायित्व की भावना से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में यहाँ 14 अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाएँ कार्यरत हैं तथा करीब 550 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। स्कूल में नर्सरी से कक्षा 10 तक सीबीएसई पाठ्यक्रम (अंग्रेजी माध्यम) के तहत शिक्षा दी जा रही है। साथ ही कक्षा 10 तक सीबीएसई मान्यता प्राप्त करने की वैधानिक प्रक्रिया भी प्रगति पर है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आरती माला प्रकाश ने कहा कि  विद्यालय की वास्तविक सफलता बच्चों के सर्वांगीण विकास में निहित है। हमारा लक्ष्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है।” उन्होंने कहा कि आज के युग में प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है और हमारे बच्चे ही आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, पत्रकार और नेता बनकर राष्ट्र सेवा में योगदान देंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नवोदय मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें व्यक्तिगत देखरेख, वाई-फाई कैंपस, स्मार्ट क्लास/ऑडियो-विजुअल कक्षाएँ, साप्ताहिक परीक्षाएँ, कंप्यूटर प्रशिक्षण, बस सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, आरओ जल व्यवस्था, छात्रावास एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ प्रमुख हैं।
प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष आर.एम.पी. मधुर ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नवोदय मॉडल स्कूल जैसे संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक हैं और निश्चित रूप से आने वाले समय में यह विद्यालय जिले के लिए एक मिसाल बनेगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close