
यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है : अंकित सिंह चंदेल
यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है : अंकित सिंह चंदेल
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/भारतीय जनता पार्टी के नेता अंकित सिंह चंदेल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक, दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट है।
अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढाँचा और रोजगार सृजन के लिए किए गए ठोस प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को भी मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और मजबूती प्रदान करता है। एमएसएमई, स्टार्ट-अप्स और मध्यम वर्ग को दी गई राहत से निवेश का माहौल बेहतर होगा और देश में बड़े पैमाने पर नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
अंकित सिंह चंदेल ने आगे कहा यह बजट केवल एक आर्थिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों, विश्वास और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट सशक्त बुनियादी ढाँचे, डिजिटल भारत, हरित विकास और सामाजिक सुरक्षा को नई दिशा देता है, जिससे देश का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
अंकित सिंह चंदेल ने विश्वास जताया कि यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा और एक मजबूत, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत की नींव को और सुदृढ़ करेगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




