
मधेपुरा में Zenith 360° Institute for Junior Competition का ऐतिहासिक शुभारंभ…जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने रिबन काटकर किया उद्घाटन, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र..
मधेपुरा में Zenith 360° Institute for Junior Competition का ऐतिहासिक शुभारंभ…जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने रिबन काटकर किया उद्घाटन, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र..
मधेपुरा / कौशी एक्सप्रेस/ मधेपुरा डिग्री कॉलेज के समीप सेंट्रल विद्या कुंज, वार्ड नंबर–02 में स्थित Zenith 360° Institute for Junior Competition का रविवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने विधिवत रिबन काटकर किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित मुख्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर ज्ञान के इस मंदिर को आलोकित किया।

उद्घाटन समारोह में शिक्षा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल विद्या मंदिर के निदेशक श्री दिनेश कुमार द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
बच्चों के भविष्य निर्माण की मजबूत नींव : अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि Zenith 360° Institute बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों को सही मार्गदर्शन, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता है, जो इस संस्थान के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यह संस्थान Junior Competition Coaching के लिए पूर्णतः समर्पित है, जहाँ कक्षा 3 से प्री-फाउंडेशन, कक्षा 4 से फाउंडेशन, तथा कक्षा 5 से टारगेट बैच के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय एवं आर.के. मिशन जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की संपूर्ण और सुदृढ़ तैयारी कराई जाएगी।
अनुभवी शिक्षकों द्वारा 360 डिग्री तैयारी : संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती बॉबी कुमारी (M.A., गोल्ड मेडलिस्ट) ने जानकारी देते हुए बताया कि Zenith 360° का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिक मूल्य और तार्किक क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि यहाँ गणित, मानसिक योग्यता, भाषा (हिंदी/अंग्रेज़ी) एवं ई.वी.एस. जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों द्वारा छोटे बैच में पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सके। नियमित टेस्ट, परफॉर्मेंस एनालिसिस और डाउट क्लियरिंग सेशन के माध्यम से विद्यार्थियों की निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने संस्थान की शैक्षणिक सोच और व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे मधेपुरा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने Zenith 360° Institute for Junior Competition के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




